एक और नेता का कत्ल, चुनाव से पहले ही 'लाल' होने लगी सियासत| Azamgarh
ABP Ganga | 16 Feb 2021 07:48 PM (IST)

भले ही उत्तर प्रदेश में अभी पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट ही शुरू हुई है, लेकिन चुनावों को लेकर रंजिशों का दौर फिर से सामने आने लगा है. पहले जौनपुर में सपा नेता की हत्या और अब आजमगढ़ में बसपा नेता को सरेआम गोलियों से भून दिया गया.