Corona के कहर से 'कराह' रहा है देश, ये तस्वीरें देख रो देंगे आप, साथ ही आएगा गुस्सा ! | High Alert
ABP Ganga | 16 Apr 2021 08:26 PM (IST)

पूरा देश इस वक्त कोरोना महामारी की आग में झुलस रहा है. हर तरफ मौत का तांडव है और लाशों का अंबार दम तोड़ती व्यवस्थाओं की हकीकत बयां कर रही हैं. श्मशान से लेकर कब्रिस्तानों तक अंतिम संस्कार के लिए लाशें कतार में हैं, लेकिन अब इस महामारी में व्यवस्थाओं की दुरुस्त करने की जगह सरकारी विभाग आंकड़ों की बाजीगरी में जुट गए हैं. शह-शहर मौत के आंकड़ों का खेल शुरू हो चुका है यानि कि शहर शहर महामारी के मुजरिम मौजूद हैं.