आत्मनिर्भर सोच के लिए क्यों जरूरी है राम मंदिर ? देखिए ये रिपोर्ट
एबीपी न्यूज़ | 06 Aug 2020 12:33 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भूमि पूजन कर चांदी की ईंट और चांदी के फावड़े से ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ निर्माण की आधारशिला रखी. राम मंदिर निर्माण की नींव रखने के बाद मोदी ने कहा कि आज सदियों का इंतजार खत्म हुआ है. इत्तेफाक से पिछले साल पांच अगस्त के दिन ही बीजेपी सरकार ने जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त कर विचारधारा से जुड़े अपने एक अन्य प्रमुख वादे को पूरा किया था.