बारिश क्यों बन गई है मुसीबत ? | Monsoon 2022 Update | Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 26 Jul 2022 12:20 AM (IST)

भोपाल और होशंगाबाद को जोड़ने वाला NH 46 का पुल कल रात कलियासोत नदी के उफ़्फ़मने से उसका एक हिस्सा बुरी तरह ढह गया. 529 करोड़ की लागत से बने भोपाल जबलपुर हाइवे का सर्विस रोड पानी में बह गया. भोपाल जबलपुर नेशनल हाइवे पर मण्डीदीप कलियासोत पुल का सर्विस रोड़ का बड़ा हिस्सा छतिग्रस्त हो गया और यातायात प्रभावित हो गया. गनीमत यह रही कि जिस समय पुल धसला उस समय पुल पर कोई गाड़ी नही थी. ये राष्ट्रीय राजमार्ग एक साल पहले ही बना है और कुछ महीनों पहले ही इस पर आवागमन शुरू हुआ है. हैरानी इस बात पर है कि क़रीब साढ़े पाँच सौ करोड़ की लागत से बना ये पुल पहली बारिश ही नहीं झेल पाया.