दुनिया को कोरोना देने वाला वुहान पार्टी में डूबा, लेकिन जांच करने गई WHO टीम को किया क्वारंटीन
एबीपी न्यूज़ | 22 Jan 2021 11:42 PM (IST)

कोरोना को फैले साल भर हो चुका है और दुनिया अब तक कोरोना से जान बचाने में लगी है, लेकिन कोरोना के केंद्र रहे चीन के वुहान शहर में पार्टियां चल रही हैं. वुहान वो शहर है जहां दुनिया के 13 बड़े वैज्ञानिकों को कोरोना के नाम पर क्वारन्टीन किया गया है. सवाल है कि बाइडन राज में WHO में दोबारा एंट्री लेने वाला अमेरिका क्या ये सच देख पाएगा?