Lebanon Explosion: एटम बम की तरह फटे बेरुत की Inside Story
एबीपी न्यूज़ | 06 Aug 2020 12:36 AM (IST)

लेबनान के बेरूत शहर में हुए भीषण बम धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री हमाद हसन ने इस बात की जानकारी दी. कहा जा रहा है कि इस घटना में करीब 4000 लोग घायल हुए हैं. वहीं न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, लेबनान की कैबिनेट ने ब्लास्ट को लेकर अधिकारियों के हाउस अरेस्ट की मांग की है इस वजह से वहां इमरजेंसी जैसे हालात हैं.