लाचार या लापरवाह सरकार: रोजगार दे नहीं पाते.. नौकरी का एग्जाम करा नहीं पाते | Special Report
ABP News Bureau | 14 Jan 2020 07:48 AM (IST)

एक खबर है बेरोजगारों की. दूसरी खबर है गरीबी की. इन दोनों खबरों का आपस में एक रिश्ता है. ये रिश्ता है धोखेबाजी का. बेरोजगारों से धोखेबाजी हुई है बिहार में. जहां पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान लाखों छात्रों को सुरक्षित एग्जाम दिलाने के नाम पर धोखेबाजी हुई. और गरीबों से धोखेबाजी हो रही है प्रधानमंत्री की देश को स्वस्थ रखने वाली योजना आयुष्मान भारत में. दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम में कैसे करप्शन के कार्ड काटे जा रहे हैं. इसका सच भी आपको हम दिखाएंगे. इन दोनों खबरों को आपको ध्यान से देखते हुए आज घंटी बजानी है. ताकि गरीबों और बेरोजगारों से धोखेबाजी बंद हो.