सरिस्का के जंगल में 4 दिन से आग, आग लगने की वजह की पड़ताल | Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 30 Mar 2022 11:09 PM (IST)

राजस्थान के एक टाइगर रिजर्व में अधिकारियों की लापरवाही की वजह से जंगल की आग ऐसी धधकी कि अब इस मामले की गूंज दिल्ली तक में सुनाई दे रही है. सरिस्का वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में किन्ही वजहो से साधारण आग लगी थी लेकिन वक्त रहते उस पर काबू पाने का प्रयास नहीं किया गया. जंगल के अधिकारी अपना वास्तविक कर्तव्य भूलकर VVIP मेहमानो की तीमारदारी में लगे रहे नतीजा ये हुआ कि आज इस आग में सैकड़ों पेड़ पौधे तो झुलसे ही मूक जानवरों की जिंदगी भी खतरे में आ गई.