Corona : इलाज जरूरी या सीएमओ की चिट्ठी? | Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 20 Apr 2021 07:55 PM (IST)

कोरोना की सक्रिय मरीजों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश देश में दूसरे नंबर पर है. पिछले 4 दिनों से यूपी में हर दिन 25 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आ रहे हैं, राजधानी लखनऊ की हालत और ज्यादा खराब है, सही वक्त पर इलाज न मिलने के कारण कई लोग दम तोड़ रहे हैं और सही वक्त पर इलाज इसलिए नहीं मिल पा रहा क्योंकि यहां अस्पताल में एडमिट होने के लिए CMO की अनुमति जरूरी है, नतीजा ये है कि कोरोना मरीजों का पूरा का पूरा परिवार CMO दफ्तर के बाहर लाइन लगाने को मजबूर है