Israel Hamas War में वो एक हमला जिसने बदल दिया युद्ध का समीकरण । Ghanti Bajao
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 19 Oct 2023 11:52 PM (IST)

इजरायल और हमास के बीच 13वें दिन जंग जारी है. 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में चरमपंथी संगठन हमास के हमले के बाद इजराइली सेना की जवाबी कार्रवाई से शुरू हुई जंग में अब तक हजारों लोग जान गंवा चुके हैं. गाजा से दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं. जनता को खाने और दवाइयों की किल्लत से जूझना पड़ रहा है. वहीं, गाजा में इजरायली एयरस्ट्राइक में हमास के एक और कमांडर की मौत हुई है.