Israel Hamas War : महायुद्ध के 'विलेन' तीन सेकेंड वर्ल्ड वॉर जैसा सीन? । Gaza Hospital Attack
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 18 Oct 2023 11:00 PM (IST)

इजरायल और हमास में जंग बुधवार (18 अक्टूबर) को लगातार 12वें दिन भी जारी रहा. इस बीच गाजा के अस्पताल पर हुए हमले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हमास का दावा है कि हमले में हुई 471 लोगों की मौत के पीछे इजरायल जिम्मेवार है. वहीं इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के रॉकेट से ही अस्पताल में विस्फोट हुआ.