Petrol - Diesel के बाद अब टमाटर 100 पार, महंगाई ने निकाला आम आदमी का दम ! | Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 23 Nov 2021 11:26 PM (IST)

बात उस मुद्दे की होगी जिससे हम आप सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं. बात आज जेब की होगी, उस महंगाई डायन की होगी जो सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती ही जा रही है. देश के बड़े हिस्से में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं. 100 रुपए प्रति किलो से भी महंगा बिक रहा है टमाटर. और ये सूरत ए हाल तब है जबकि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक है.