अगर करते हैं ऑनलाइन पेमेंट तो जरूर देखें ये रिपोर्ट | घंटी बजाओ
ABP News Bureau | 13 Nov 2019 11:28 PM (IST)

भारत में 50 करोड़ से ज्यादा लोग पेटीएम जैसे अलग अलग तरह के मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं. जिन्हें ये लगता है कि पैसे मोबाइल वॉलेट में हैं तो कोई खतरा नहीं.आप जेब कटने का डर महसूस नहीं करते. आप मानते हैं कि पैसा तो मोबाइल वॉलेट में है, जेब कट भी जाए तो क्या गम है ? आप अपने पैसे को बैंक अकाउंट में सुरक्षित समझते हैं. लेकिन आज की घंटी बजाओ की खबर देखकर आपके ये सारे भ्रम टूट जाएंगे. क्योंकि कभी मदद करने के नाम पर, कभी आपको केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर, कभी कैश बैक पाने के नाम पर, कभी बोनस प्वाइंट कैश कराने के फेर में फंसाकर रोज सैकड़ों भारतीयों के बैंक खाते साफ करने की साजिश हो रही है. ये सब कैसे हो रहा है ? कौन कर रहा है ? आपके पैसे आपके खाते में सुरक्षित रहें ? इन सारे सवालों का जवाब घंटी बजाओ शो की रिपोर्ट देगी.