Diwali से पहले Delhi का दम घोंटने वाला खुलासा...दिल्ली की हवा में घुलता जहर कैसे कम होगा ? | Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 14 Oct 2021 08:33 PM (IST)
जहरीली हवा दुनिया के जिन शहरों का दम घोंट रही है उनमें देश की राजधानी दिल्ली भी शामिल है. पिछले साल प्रदूषण के कारण दिल्ली में करीब 54000 लोगों की मौत हुई...यही वजह है कि हर साल देश की सबसे बड़ी अदालत को सरकार से ये पूछना पड़ता है कि वो प्रदूषण कम करने के लिए क्या कर रही हैं, दिल्ली सरकार का कहना है कि 18 अक्टूबर से वो प्रदूषण के खिलाफ महाभियान शुरू करेगी, इस अभियान के तहत दिल्ली सरकार ने 10 points का एक्शन प्लान तैयार किया है, जिसमें स्मॉग टावर लगाना भी शामिल है लेकिन फिलहाल जो स्मॉग टावर लगा हुआ है, उसका क्या हाल है ...