बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों की Ghanti Bajao । Maharashtra

आपने सरकार का वो नारा तो सुना ही होगा पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया. सरकार का ये नारा महाराष्ट्र में दम तोड़ता नजर आ रहा है. आप जानकर दंग रह जाएंगे कि जिन स्कूलों को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, वैसे लगभग दस हजार स्कूलों की बिजली काट दी गई है. इन सरकारी स्कूलों में स्थिति ये है कि बच्चे अंधेरे की वजह से पढ़ नही पा रहे. जिस देश में सांसदों को हर साल करीब 50 हजार यूनिट बिजली मुफ्त दी जाती है. मतलब करीब 3 लाख रुपए की बिजली के लिए माननीयों को एक भी पैसा नहीं देना पड़ता. वहां मासूम बच्चों के स्कूलो की बिजली इसलिए काट दी गई क्योंकि बिजली बिल नहीं चुकाया गया. सरकारी स्कूल है तो बिजली बिल का भुगतान भी सरकार को करना था. वो तो किया नहीं गया उलटे पढ़ने लिखने वाले बच्चों को स्कूल की बिजली काट कर सजा और दे दी गई. सरकारी स्कूलों की बिजली काटकर बच्चों को पढ़ने लिखने से वंचित करने वाली महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के खिलाफ 8422840000 पर घंटी जरुर बचाएं