यूपी में 10% वोट के लिए चरम पर राजनीति ! | Ghanti Bajao
एबीपी न्यूज़ | 19 Aug 2020 02:46 PM (IST)

यूपी की राजनीति ने अपनी राह बदलनी शुरू कर दी है. ये राह है ब्राह्मणों के नाम पर सत्ता की बुलंदी हासिल करने की जुगत. यूपी में ब्राह्मणों को रिझाने की तैयारी में अब एसपी, बीएसपी के बाद अब बीजेपी भी शामिल हो गई है. क्या बीजेपी को ब्राह्मण वोट के खिसकने का डर सता रहा है? क्या हालिया कार्रवाई से ब्राह्मण बीजेपी से नाराज हैं? ब्राह्मण की नाराजगी को दूसरे दलों ने पहले ही भांप लिया ?