देखिए जंग पर अमादा चीन की घंटी बजाने वाली रिपोर्ट | India-China LAC Tension
एबीपी न्यूज़ | 04 Sep 2020 03:06 AM (IST)

खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक चीन सेटेलाइट के जरिए भारत पर निगाह रखे हुए हैं. इसके साथ ही ड्रैगन भारत के पूर्वोत्तर में अशांति फैला कर अरुणाचल प्रदेश के तवांग को अपना निशाना बनाना चाहता है. हालांकि, चीन की एक-एक हरकत पर भारतीय खुफिया एजेंसियां भी अपनी निगाह गड़ाए हुए हैं और उसे हर क्षेत्र में माकूल जवाब देने की तैयारी की जा रही है. पिछले कुछ महीनों से चीन लगातार अपनी तैयारियां कर रहा है और वह समझता है कि उसकी किसी हरकत पर भारतीय एजेंसियों की निगाह नहीं है. भारतीय एजेंसियों ने हाल में ही उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के पास एक चमकता हुआ उड़ता बिंदु देखा था और जब उस उड़ते हुए चमकते बिंदु की जांच की गई तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है.