Farm Bill 2020: किसानों के फायदे के लिए लाए बिल पर कौन फैला रहा भ्रम, या इसमें है कुछ सच्चाई?
एबीपी न्यूज़ | 18 Sep 2020 11:12 PM (IST)

किसानों से जुड़े तीन विधेयकों को लेकर मोदी कैबिनेट से अकाली दल की मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस्तीफ़ा दे दिया है. किसानों से जुड़े क़ानून पर दिल्ली में जहां राजनीतिक विरोध हो रहा है, वहीं पंजाब, हरियाणा और देश के अलग-अलग राज्यों में किसान सड़कों पर उतरकर भी आंदोलन कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने आज कहा कि लोकसभा से पारित कृषि सुधार संबंधी विधेयक किसानों के लिए रक्षा कवच का काम करेंगे. पीएम ने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाया कि वह इन विधेयकों का विरोध कर किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है और बिचौलियों के साथ किसानों की कमाई को बीच में लूटने वालों का साथ दे रही हैं.