बाहर खतरा, अंदर खतरा... जनता जाए कहां ? । Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 16 Jul 2022 12:02 AM (IST)

आज घंटी बजाओ में जिस मुद्दे की पड़ताल होनी है वो यूं तो कुदरती है लेकिन उसकी विभिषिका को बढाने का काम ये सिस्टम करता है. आए दिन देश भर से बाढ़ और बारिश से बदहाल आदमी की तस्वीरें सामने आ रही हैं. लोगों के घर बार उजड रहे हैं, अपनों की जान जा रही है. सैकड़ों करोड़ की संपत्ति स्वाहा हो रही है. मूक जानवरों की तो पूछिए ही मत क्योंकि बाढ़ बारिश से जब इंसान की जान नहीं बच पा रही तो भला जानवरों को कौन बचाएगा. जानते हैं ये हालात क्यों बनते हैं क्योकि सरकार और सिस्टम के पास इस समस्या से निपटने के लिए कोई दूरगामी योजना नहीं होती और ना ही प्रशासन वक्त रहते अलर्ट होता है.