किसान मुआवजा मागेंगे तो घर में घुसकर मारेंगे : Buxar Protest

आज घंटी बजाओ में आप देखेंगे बिहार का वो लाठीतंत्र जहां सवाल पूछने पर पिटाई हो जाती है. युवा नौकरी मांगेंगे तो लाठी खाएंगे. किसान मुआवजा मांगेंगे तो लाठी खाएंगे. लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पब्लिक प्रदर्शन करेगी तो वो भी लाठी खाएगी. क्या हम और आप इसीलिए सरकार चुनते हैं ताकि जब समस्याओं के निराकरण की मांग सरकार से करें तो सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर हमारी आवाज दबा दी जाए. पुलिस स्टेट मशीनरी का हिस्सा होती है. ये संभव ही नहीं कि बिना पोलिटिकल आका के आदेश के वो लोगों पर लाठियां चला देगी तो क्यों ना ये माना जाए कि अगर बिहार में पुलिसिया गुंडागर्दी देखने को मिल रही है तो इसके पीछे सुशासन बाबू हैं. बक्सर के चौसा में जिस तरह का व्यवहार पुलिस ने महिलाओं के साथ किया वो कतई स्वीकार्य नही. किसानों को लाठी के दम पर चुप कराने का प्रयास करने वाली बिहार की नीतीश सरकार के खिलाफ 8422840000 पर घंटी बजाईए और ग्राउंड जीरो से हमारी ये बड़ी पड़ताल देखिए