Baba Ramdev Vs IMA विवाद पर आचार्य बालकृष्ण ने कही ये बात | Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 26 May 2021 07:56 PM (IST)

बाबा रामदेव की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने कोरोना के कारण डॉक्टरों की मौत पर टिप्पणी की है. इस वीडियो के बाद से बाबा रामदेव की आलोचना हो रही है. आलोचना से बचने के लिए बाबा रामदेव ने अपने बयान पर माफी मांगी पर सारा विवाद एलोपैथी Vs आयुर्वेद की तरफ मोड़ दिया. क्या कोरोना महामारी के दौरान ऐसी बेकार की बहस की जरूरत है? इस मुद्दे पर अब IMA ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है.