कैसे विवादों में फंसी Baba Ramdev की दवा Coronil? जानिए पूरा मामला | Patanjali Corona Medicine
एबीपी न्यूज़ | 23 Jun 2020 11:33 PM (IST)

दुनिया भर में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग के बीच आज योगगुरू बाबा रामदेव ने दावा किया कि पंतजली ने कोरोना ठीक करने की दवा बना ली है. हालांकि, अब आयुष मंत्रालय ने इस दावे से किनारा किया है. आयुष मंत्रालय ने पतंजलि आयुर्वेद से इस दवा के संबंध में संज्ञान लेते हुए पूरी जानकारी मांगी है. आयुष मंत्रालय ने कहा है कि उसे इस दवा के संबंध में तथ्यों के दावे और वैज्ञानिक शोध के संबंध में कोई जानकारी नहीं है. इसके साथ ही आयुष मंत्रालय ने पतंजलि आयुर्वेद की ओर से दवा के दावों का विज्ञापन और प्रचार बंद करने को कहा है.
कुछ देर पहले ही पतंजलि की ओर से बयान आया है कि उन्होंने आयुष मंत्रालय को ट्रायल की सारी जानकारी दे दी है.
कुछ देर पहले ही पतंजलि की ओर से बयान आया है कि उन्होंने आयुष मंत्रालय को ट्रायल की सारी जानकारी दे दी है.