Taiwan का दावा, '68 चीनी फाइटर जेट और 13 युद्धपोतों ने सेंट्रल लाइन को किया पार' | Bharat Ki Baat
ABP News Bureau | 05 Aug 2022 10:57 PM (IST)

अमेरिका की हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) के ताइवान (Taiwan) यात्रा के बाद भी चीन (China) और ताइवान में तनाव की स्थिति बरकरार है. चीन लगातार उकसावे की कार्रवाई कर रहा है. अब ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि 68 चीनी विमानों (Chinese Fighter Jets), 13 युद्धपोतों ने शुक्रवार को मध्य रेखा को पार किया है. ताइवान ने चीन की इस हरकत की निंदा है.