Kashmir Shopian News : घाटी में फिर टारगेट किलिंग | Bharat Ki Baat
ABP News Bureau | 16 Aug 2022 09:23 PM (IST)
शोपियां जिले में आज आतंकियों ने दो कश्मीरी पंडित भाइयों पर उस वक्त हमला कर दिया जब वो सेब के बाग में मौजूद थे... फायरिंग में सुनील भट्ट की मौत हो गई जबकि दूसरे भाई पिंटू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है... उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अस्पताल में उनका हाल भी जाना है...
बताया जा रहा है कि फायरिंग से पहले आंतकियों ने दोनों भाई का नाम पूछा और फिर गोली चलाई. स्थानीय आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है.. धमकी में तिरंगा यात्रा के आयोजन पर हमले की बात कही गई है