Uttar Pradesh में चुनाव से पहले 'धर्मयुद्ध'.. | Bharat Ki Baat
ABP News Bureau | 05 Jul 2021 08:20 PM (IST)

कल संघ प्रमुख मोहन भागवत का दिया एक बयान पूरे हिंदुस्तान में चर्चा बना हुआ है. बयान कुछ ऐसा था कि हिंदू और मुसलमान दोनों एक ही हैं.. दोनों का डीएनए एक है. बस फिर क्या था संघ प्रमुख के इस बयान के बाद से असुद्दीन ओवैसी से लेकर मायावती और कांग्रेस खेमे तक खलबली मच गई. तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं..वार पलटवार का दौर शुरू हो गया और राजनीति करने के लिए एक नया मुद्दा भी मिल गया.. पर सार ये है कि वार पलटवार के इस पूरे खेल के केंद्र में अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश के चुनाव हैं.