नागरिकता कानून पर मुसलमान परेशान या जानकारी से अनजान ! देखिए ये रिपोर्ट
ABP News Bureau | 18 Dec 2019 08:46 PM (IST)

भय का भ्रमजाल देश के कोने कोने में फैल चुका है. मुसलमानों को गुमराह किया जा रहा है कि तुम्हारी नागरिकता खतरे में है. प्रधानमंत्री मोदी लगातार देश को ये बता रहे हैं कि सच्चे हिंदुस्तान को न डरने की जरूरत है न किसी के चक्कर में पड़ने की जरूरत है. लेकिन मुसलमानों को अगर गुमराह न करें तो कई लोगों की राजनीतिक दुकानदारी ठप हो जाएगी और जिन्हें इस दुकानदारी ठप होने का खतरा है, वही तो भय का माहौल बनाकर मुसलमानों को मोहरा बना रहे हैं.