Madhya Pradesh : एमपी में आई 'पुल तोड़' बाढ़, 2500 गांव बाढ़ की चपेट में | Bharat Ki Baat
ABP News Bureau | 04 Aug 2021 08:04 PM (IST)

हमने कल भारत की बात में आपको बाढ़ में डूबे मध्य प्रदेश के शिवपुरी और श्योपुर की तस्वीर दिखाई थी.. वहां के हालात देश को बताए थे.. और ताजा अपडेट ये है कि वहां स्थितियां अब भी सुधरी नहीं हैं. आज और कल का दिन पश्चिमी मध्य प्रदेश के लिए बहुत भारी है क्योंकि 4 और 5 अगस्त को मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. ढाई हजार गांव पहले ही बाढ़ से बेहाल हैं.. श्योपुर की एक लाख की आबादी त्राहि त्राहि कर रही है.. क्योंकि चंबल, क्वारी, सिंध और कूनो नदियां मिलकर तबाही का तांडव मचा रही हैं.