Kushinagar Fake Currency News : लल्लू गले मिले..मुसीबत कांग्रेस के गले पड़ी ? UP Politics
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 25 Sep 2024 11:40 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में एक तरफ कुशीनगर पुलिस ने... जाली नोट और अवैध हथियार के धंधेबाजों की धर पकड़ शुरू की... तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय लल्लू की तस्वीर... सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी...तस्वीर को गौर से देखिए... कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू... नौशाद नाम के जिस आदमी को गले लगा रहे हैं... वो समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष है... और कुशीनगर जाली नोट कांड में गिरफ्तार आरोपियों में शामिल है...पहले ये तस्वीर आई... फिर आरोपियों के पॉलिटिकल कनेक्शन पर पुलिस का बयान आ गया.