Maharashtra Political Crisis : जानें आज पूरे दिनभर महाराष्ट्र की राजनीति में क्या-क्या हुआ ? | भारत की बात
ABP News Bureau | 22 Jun 2022 09:57 PM (IST)

महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिवसेना (Shiv Sena), कांग्रेस (Congress) और एनसीपी (NCP) के गठबंधन की सरकार है. वहीं इसी बीच दो दिन पहले शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बगावत कर दी. शिंदे शिवसेना के करीब 40 विधायकों के साथ असम के गुवाहाटी में हैं और खुद को असली शिवसेना बता रहे हैं. उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के सामने बीजेपी के साथ सरकार बनाने की शर्त रखी है.