Shinde Dussehra Rally: शिंदे की दशहरा रैली में मंच पर नजर आए बालासाहब के बेटे जयदेव ठाकरे
ABP News Bureau | 05 Oct 2022 10:08 PM (IST)

महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की दशहरा रैली (Dussehra Rally) में बालासाहब ठाकरे (Bal Thackeray) के मझले बेटे जयदेव ठाकरे (Jaidev Thackeray) नजर आए. जयदेव ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे के साथ मंच साझा किया. इस मौके पर जयदेव ठाकरे ने सीएम शिंदे के लिए अपना समर्थन दिखाते हुए कहा, "एकनाथ शिंदे को अकेला मत छोड़ना, वह किसानों और आम लोगों के लिए काम कर रहे हैं."