Nashik Oxygen Leak: नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से 24 मरीजों की मौत | Bharat Ki Baat
ABP News Bureau | 21 Apr 2021 08:14 PM (IST)

दर्दनाक बात ये कि समूचे हिंदुस्तान का दम घुट रहा है, आक्सीजन की आस में, सांसे टूट रही है. सरकारों की नाकामी ने मौत के ऐसे भंवर में हिंदुस्तान को ले जा पटका है, जिसका कोई ओर, कोई छोर नहीं नजर आ रहा है. छोटा शहर हो या फिर बड़ा शहर या फिर राजधानी दिल्ली ही क्यों ना, हर जगर ऑक्सीजन की शॉर्टेज हो गई है. कई अस्पतालों ने तो बाहर ऑक्सीजन ना होने का नोटिस चस्पा कर दिया है. लखनऊ की स्थिति भी भयावह है. समझ नहीं आता सांसों की थमती डोर को कौन पकड़ पाएगा ?