Pithoragarh: सैनिक सम्मान समारोह के लिए सैन्य धाम से मंगवाई गई शहीदों के आंगन की मिट्टी
ABP Ganga | 20 Nov 2021 03:32 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे. यहां मूनाकोट के झौलखेत मैदान में होने वाले सैनिक सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बरेली एअरफोर्स स्टेशन से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ पहुंचें.पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद रक्षा मंत्री विकासखंड मूनाकोट के झौलखेत मैदान पहुंचें. यहां वो सैनिकों के सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे.