उत्तराखंड में कोरोना का कहर, 1341 हुई संक्रमितों की संख्या। Uttarakhand Prime
manishn | 07 Jun 2020 08:21 PM (IST)

उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्य में रविवार को 38 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया है. बताया गया है कि अब तक 498 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. रविवार को सबसे ज्यादा मामले हरिद्वार से सामने आए हैं. हरिद्वार में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं.