Uttarakhand Prime: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई कोविड-19 की जांच
manishn | 30 Apr 2020 08:15 PM (IST)

श्रीनगर के मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 की जांच शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसकी शुरुआत की। माना जा रहा है कि इससे पहाड़ की 22 लाख आबादी को फायदा होगा। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में रोजाना 100 से अधिक टेस्ट होंगे। अभी तक प्रदेश में 5 हज़ार 602 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें 57 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।