Uttarakhand : बर्फबारी से सैलानियों के खिले चेहरे, तो लोकल लोगों की बढ़ी मुसीबतें
ABP Ganga | 31 Jan 2023 02:52 PM (IST)

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। बाबा भोलेनाथ के धाम केदारनाथ से लेकर बदरीनाथ तक बर्फ की चादर फैली नजर आ रही है। वहीं गंगोत्री, यमुनोत्री के मंदिर भी बर्फ से ढके हुए दिखाई दिए। चारधाम की चोटियों, हर्षिल, हेमकुंड साहिब, गोरसों, नेलांगघाटी, धनोल्टी आदि क्षेत्र में हल्का हिमपात हुआ है.. चकराता में भी बर्फबारी हुई है...