स्पा सेंटरों की आड़ में गलत काम करने वालों को पुलिस ने धरा | Rudrapur | Uttarakhand Prime
ABP Ganga | 16 Feb 2021 08:30 PM (IST)

रुद्रपुर में चल रहे स्पा सेंटरों पर पुलिस और प्रशासन की छापेमारी हुई. इस दौरान शहर के 4 मेट्रोपोलिस मॉल और दो आवास विकास में संचालित हो रहे स्पा सेंटरों पर कार्रवाई हुई है. दरअसल, कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि स्पा सेंटरों की आड़ में गलत काम किए जा रहे हैं. एसडीएम और सीओ सिटी के नेतृत्व में छापेमारी हुई. इस दौरान दो एस्पा सेंटरों का चालान किया गया, जबकि कुछ सेंटरों की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जा रही है.