जानिए Uttarakhand में कैसी चल रही है Corona Vaccination की तैयारी ?| ABP Ganga
ABP Ganga | 09 Jan 2021 09:49 PM (IST)

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण का काम 16 जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा। शुरुआत में करीब 3 करोड़ लोगों में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी, जो नि:शुल्क रहेगी। इसके बाद 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है। पहले चरण में जिन बाकी 27 करोड़ लोगों का टीकाकरण होना है, उनका टीकाकरण तीन करोड़ लोगों को टीका लगने के बाद शुरू होगा। उत्तराखंड में भी इसके तैयारियां की जा रही है।