'ब्रह्मकमल' के लिए जान जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं| Joshimath| Uttarakhand Prime
ABP Ganga | 27 Aug 2020 11:18 PM (IST)

जोशीमठ में एक रोंगटे खड़े कर देना वाला वीडियो सामने आया है. जहां कुछ लोग पहाड़ की बेहद खतरनाक चढ़ाई चढ़कर ब्रह्मकमल लेने के लिए जा रहे हैं. खराब मौसम, पथरीले रास्ते और ग्लेशियर इनके सब्र की परीक्षा ले रहा है. मगर इनमें आराध्य देवी मां स्वनुल को लेकर आस्था ऐसे है कि ये कोई भी खतरा मोल लेने को तैयार हैं. ये लोग आराध्य देवी मां स्वनुल को मायके बुलाने के लिए सोना शिखर जा रहे हैं, जिसकी ऊंचाई 21000 फीट है. जिसके बाद ये ब्रह्मकमल तोड़कर काडी में लाएंगे.