Uttarakhand में भारत-चीन सीमा पर बढ़ी हलचल| ABP Ganga
ABP Ganga | 05 Sep 2020 02:42 PM (IST)

उत्तराखंड से सटी हुई भारत-चीन सीमा पर इन दिनों हलचल बहुत ज्यादा बढ़ गई है.भारत की तरफ से चीन की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है. इस बीच धारचूला से जैसे ही सेना के वाहन गुजरे लोगों ने उनका भारत माता की जय के नारे लगाकर स्वागत किया. बताया जा रहा है कि जवान के वाहन लिपुलेख के लिए रवाना हुए थे.