Dehradun: बेरोजगारी के मुद्दे पर Congress प्रदेशभर में करेगी प्रदर्शन| Uttarakhand Prime
ABP Ganga | 11 Sep 2020 11:04 PM (IST)

उत्तराखंड में कांग्रेस बेरोजगारी के मुद्दे पर अब मुखर होती नजर आ रही है. कांग्रेस ने बेरोजगारी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेस प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में सफल नहीं हो रही है.