CM Tirath को दिल्ली में रुकने को कहा गया, क्या BJP हाईकमान कोई बड़ा फैसला लेने जा रही?
ABP Ganga | 01 Jul 2021 07:30 PM (IST)

उत्तराखंड की सियासी से जुड़ी आज की सबसे बड़ी खबर ये है कि सीएम तीरथ रावत आज भी दिल्ली में मौजूद हैं। सीएम तीरथ रावत की जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री को दिल्ली में रुकने के लिए कहा गया है। सियासी अटकलों के बीच अब चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिरकार दिल्ली में चल क्या रहा है। मुख्यमंत्री दो दिन से दिल्ली में है आखिरकार BJP हाईकमान क्या कोई बड़ा फैसला लेने जा रही है।