Joshimath: माणा पहुंचे CM Dhami और राज्यपाल, जवानों के साथ मनाई Diwali
ABP Ganga | 04 Nov 2021 02:28 PM (IST)

देश के आखिरी गांव माणा पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल। वहां पहुंचकर उन्होंने देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। आपको बता दें सीएम धामी और राज्यपाल का जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी और राज्यपाल ने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी।