जानिए, क्यों की जाती है गोवर्धन की पूजा। Goverdhan Puja 2019
manishn | 28 Oct 2019 08:43 AM (IST)
द्वापर युग में जब व्रजवासी देवराज इन्द्र के भय से उनकी छप्पन भोग द्वारा पूजा किया करते थे, उस समय गोप और ग्वालों को श्री हरि ने इन्द्र पूजा करने के बजाय साक्षात गौ माता एवं गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की सलाह दी। क्रुद्ध होकर इन्द्र ने अतिवर्षा की। श्री कृष्ण जी ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली से उठा कर इन्द्र के प्रकोप धन-जन की हानी पूरे व्रज को बचाया। इसके बाद इन्द्र ने श्री कृष्ण की शरण ली और सम्पूर्ण ब्रज में उत्सव मनाया गया। तभी से कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन धारी श्री कृष्ण का, गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजन किया जाता है। गौ माता की भी पूजा की जाती है।