जानिए- कुंडली में कौन सा ग्रह नाराज होता है?
manishn | 17 Aug 2019 08:30 PM (IST)
दर्शकों आज हम बात करते हैं कि कुंडली में कौन सा ग्रह नाराज होता है। यानी हर कुंडली में कोई न कोई ग्रह ऐसा जरूर होगा जिसकी आप पर भ्रकुटि तनी होगी। किसी की भी कुंडली में सभी ग्रह बहुत अच्छे या सभी ग्रह बहुत खराब तो होते नहीं है। कौन सा ग्रह भाग्य की पावर रखता है और जॉब में उन्नति दिलाता है और कौन कराता है इंक्रीमेंट। सब के बारे में हमने विस्तार से पिछले दिनों चर्चा की है। आज सकारात्मक ग्रहों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है लेकिन साथ में हम लोगों को उन ग्रहों पर भी निगाह रखनी चाहिए जो ग्रह हम से कुपित हैं यानी नाराज हैं।