बृहस्पति ग्रह का महत्व। Samay Chakra। ABP Ganga
manishn | 29 Oct 2019 08:27 AM (IST)

अंतरिक्ष में एक बड़ा और भारी मूवमेंट होने जा रहा है। बृहस्पति को गुरु या देवगुरु कहा जाता है। इन्हें सभी ग्रह से अत्यधिक शुभ ग्रह माना जाता है। ज्ञान गुरु है। ज्ञान देने वाले को गुरु कहा जाता है। गुरु का संबंध शिक्षा देना, धर्म के अनुसार संस्कार देना, आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करने वाले होते हैं। गुरु का अर्थ है भारी और ग्रहों में सबसे बड़े ग्रह भी बृहस्पति ही हैं। इसलिए इनकी जहां भी उपस्थिति होती है वहां पर कुछ विशेष परिणाम आना निश्चित हो जाता है।