Unnao Rape Case के पीछे अफसरों की संवेदनहीनता, तीन महिला अधिकारी दोषी| Rajneeti With Rajendra Dev
ABP Ganga | 08 Sep 2020 10:33 PM (IST)

बात सीबीआई की जांच में दोषी पाई गई तीन महिला अफसरों पर. उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर के मामले में सीबीआई ने राज्य सरकार से बड़ी सिफारिश की है. सीबीआई ने अपनी जांच में तत्कालीन डीएम अदिति सिंह, एसपी पुष्पांजलि और नेहा पाण्डेय को दोषी माना है. सीबीआई की जांच में पता चला है कि रेप पीड़िता की शिकायत और बयान के बाद भी इन महिला अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की.