UP में 7 महीने बाद खुले स्कूल, Corona से बचाव के इंतजाम भी देख लीजिए| ABPGanga
ABP Ganga | 19 Oct 2020 10:24 AM (IST)

अनलॉक-5 में मिली गाइडलाइन्स के बाद अब यूपी में आज से स्कूल खुल गए हैं. देश और प्रदेश में कोरोना महामारी की वजह से तकरीबन 7 महीने से बंद स्कूल आज से फिर खुल गए हैं. हालांकि, स्कूलों को पूरी तरह नहीं खोला जा रहा. स्कूलों में सिर्फ 9वीं से लेकर 12वीं क्लास तक के बच्चे ही आएंगे. इसमें भी अभिभावक यानि पेरेंट्स की लिखित मंजूरी जरूरी होगी. खास बात ये है कि स्कूलों को दो शिफ्टों में चलाया जाएगा. जिनमें पहली शिफ्ट सुबह 8.50 से 11.50 तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 से 3.20 तक होगी. हालांकि, स्कूलों को शिफ्ट के टाइम में थोड़ा बदलाव करने की छूट है, लेकिन एक शिफ्ट 3 घंटे से ऊपर नहीं होगी. पहली शिफ्ट में कक्षा 9 व 10 और दूसरी शिफ्ट में कक्षा 11 व 12 की क्लासेस चलेंगी.