कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगा RSS| Ganga Prime | ABPGanga
ABP Ganga | 23 Nov 2020 09:09 PM (IST)

संगमनगरी प्रयागराज में आरएसएस पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक का आज समापन हो गया. बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. संघ प्रमुख मोहन भावत ने लॉकडाउन के दौरान बेहतरीन काम करने वाले कोरोना योद्धा के काम की तारीफ की है. उनके काम से खुश होकर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के फैसला लिया गया है. कोरोना योद्धाओं से संपर्क कर उन्हें प्रोत्साहित करने का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही बैठक में लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई. संघ ने अपील की है कि परिवार से ही महिलाओं के सम्मान शुरू होना चाहिए. इसके अलावा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की भव्यता और इसमें जन सहभागिता बढ़ाने पर भी महत्वपूर्ण फैसला हुआ.