UP में चुनाव से पहले बदलेगा BJP ऑफिस का पता, ये हो सकता है नया ठिकाना| Ganga Prime
ABP Ganga | 03 Sep 2020 08:42 PM (IST)
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले BJP के प्रदेश मुख्यालय का पता बदल सकता है. इसे लेकर कवायद शुरू हो चुकी है. BJP का नया प्रदेश मुख्यालय जियामऊ में बनाने की तैयारी है. इसके लिए जमीन भी तय हो चुकी है. जियामऊ में कुछ समय पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा न्यास को 58500 वर्ग फ़ीट जमीन आवंटित की जा चुकी है. यहीं BJP का नया मुख्यालय बनाने की तैयारी है.