आखिर कहां है बेसिक शिक्षा विभाग के 353 कर्मचारी, कैसे हुए गायब ? | Ganga Prime
ABP Ganga | 10 Dec 2020 08:48 PM (IST)

लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां विभाग के 353 कर्मचारी नदारद मिले हैं. दरअसल शिक्षा निदेशालय के मुताबिक लखनऊ जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में कुल 8 हजार 337 लोगों का स्टाफ है. इनमें से 8 हजार 155 कर्मचारी फिलहाल काम कर रहे हैं. निदेशालय के मुताबिक इन 8 हजार 337 कर्मचारियों में से 7 हजार 688 लोगों ने मानव संपदा पोर्टल पर अपना वेरिफिकेशन करा लिया है लेकिन शिक्षा निदेशालय ने जानकारी दी है कि अबतक 353 कर्मचारियों ने अपना वेरिफिकेशन नहीं कराया है.